देर रात तक गरबा में खनके डाडिये
सरवाड़। कस्बे में शारदीय नवरात्रा के मौके पर विभिन्न गली मोहल्ले में गरबा की धूम मची हुई है। यहां माहेश्वरी भवन, दुधाडिया बाजार, खीरियां गेट, माणक चौक, ब्रह्मपुरी मोहल्ला, गणेशगंज, , जैन मोहल्ला, बडी गुवाडी आदि क्षेत्रों में गरबा की धूम मची हुई है। गरबा महोत्सव में सोमवार देर रात तक जमकर डाडिये खनखाये। इस दौरान जय हो जगदंबा म्हारी, है नाम रे सबसे बडा थारो नाम रे, आेढ़नी ओडू तो उड्-उड् जावे, आवो पहला डाडियां रास में चाला आदि गुजराती व राजस्थानी गीतो पर महिलाएं व युवाओ ने जमकर डाडिये खनखाये। गरबा में अलग-अलग परिधान पहनकर विभिन्न चरणो में खाडियां खेले गए। इस दौरान, महेश मालानी, योगेश चौधरी, मयुर लढा, किशन बांगड, अमन मालानी, महेश मालू, कालू बागड, पुरूषोतम डोडिया, विक्की लड्ढा, अमित लढ़ा, राेहित ड़ोडिया सहित बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया। दुधेडिय़ा बाजार में चल रहे गरबा आयोजन में बडी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने हिस्सा लिया और माता के भजनों व फिल्मी गीतों पर नृत्य कर समां बांध दी। कार्यक्रम में चेतन सोनी, फूलचंद जांगिड़, ओमप्रकाश धोबी, ओमप्रकाश लौहार, महेश टेलर, महावीर धोबी, सागर सोनी, चेतन सोनी आदि ने भाग लिया। बडी गुवाडी मंंे चल रहे गरबा में अमित जेन, सत्यनारायण सोनी, रवि सांखला सहित आस-पास से बडी संख्याे में लोग भाग लिया। यहा जैन कोलोनी में चल रहे ड़ाडिया कार्यक्रम में बजरंगलाल शर्मा, शंभुलाल शर्मा, प्रहलाद लौहार, आशुतोष दाधिच, रतनलाल लौहार सहित आस-पास के लोगो ने भाग लिया। समापन पर माता की आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।