Dark Mode
एबीवीपी द्वारा नवरात्रि महोत्सव में डांडिया रास आयोजित

एबीवीपी द्वारा नवरात्रि महोत्सव में डांडिया रास आयोजित

फलोदी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फलौदी के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर डांडिया रास 2023 का आदर्श नगर संघ कार्यालय डॉ. हेडगेवार भवन के पीछे खेल वाले मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश बोहरा, नरेंद्र सिंह शेखावत,हरि सिंह राजपुरोहित ,धनसुख टरु, मेघराज कल्ला , भंवरलाल सोलंकी नगर संघचालक आर एस एस , सुश्री मधु बालिका दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका, श्रीमती चंद्रकला पुष्करणा सखी समाज , जयराम गज्जा, विष्णु शंकर बोहरा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, सुश्री सुमन राजपुरोहित पूर्व प्रांत सह मंत्री के द्वारा मां लटियाल के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं नगरवासियों द्वारा आरती करके डांडिया रास 2023 का शुभारंभ किया गया। जिसमें नगर की माताएं, बहनें, बच्चे और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया तथा नवरात्रि के पावन अवसर पर मां के श्रीचरणों में गरबा एवं डांडिया रास करके सभी माता बहनों ने मां लटियाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला विस्तारक विक्रम सिंह पुरोहित ने डांडिया रास 2023 को सफल बनाने में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ता एवं माताओं, बहनों का हृदय से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया और ए बी वी पी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!