Dark Mode
दस्तक संस्था द्वारा 23 मार्च को होगा   मैराथन दौड़ का आयोजन

दस्तक संस्था द्वारा 23 मार्च को होगा   मैराथन दौड़ का आयोजन

भीलवाड़ा। दस्तक संस्था द्वारा 23 मार्च 2023 को  शहीदे-ए-आजम सरदार भगतसिंह जी के शहादत दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। भीलवाड़ा कलेक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मा लाल जाट ने  दस्तक संस्था द्वारा आयोजित की जाने वाली मैराथन दौड़ के पोस्टर का विमोचन किया। दस्तक संस्था द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह जी के शहादत दिवस पर 23 मार्च 2023 को भीलवाड़ा शहर में "सलाम-ऐ-भगतसिंह" कार्यक्रम रखा गया है जिसमे प्रातः 7.30 बजे युवाओ के लिये मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दस्तक संस्था द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से यह कार्यक्रम भीलवाड़ा  में युवाओ को जागृत करने, देश प्रेम का संदेश देने , युवाओ की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर स्वस्थ एवं सभ्य समाज के निर्माण  में  सक्रिय भागीदारी निभाकर देश के विकाश में महत्पूर्ण योगदान देने, युवाओ को नशामुक्त रहने , युवाओ के सामाजिक व नैतिक मूल्यों को पुष्ठ करने आदि उद्देश्य के साथ रखा गया है। इस दौरान दस्तक संस्था के कुणाल ओझा, पंकज जैन, नरेश बिश्नोई, धरमवीर सिंह कानावत,अजीत जैन , नवरत्न जैन, उदय लाल , नरेंद्र गुर्जर, रोशन सालवी, शरद शुक्ला, रवि ओझा, धर्मेंद्र तिवारी ,मनीष सुखवाल,दीपक शर्मा, दीपक पुरोहित, अंकित शर्मा, सतवीर सिंह राठौड़ , कौशल खाती, राजू जाट, गौरव पारीक, मनफूल चौधरी, अमन चौधरी, रतन जाट, आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!