प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ाई
कोटा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल के लिये एग्रीकल्चर इंष्योरेन्स कम्पनी ऑफ इन्डिया लिमिटेड को दो मौसम के लिये आवन्टित किया गया है, मौसम आधारित फसल बीमा खरीफ में आवेदन की अंतिम तिथि गैर-ऋणी किसानों के लिये 5 अगस्त एवं ऋणी किसानों के लिये 10 अगस्त की गई है। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार खेमराज शर्मा ने बताया कि जिले में अधिसूचित फसलें उड़द, मक्का, धान, ज्वार, तिल एवं सोयाबीन हैं। योजना का क्रियान्वयन जिले के सभी तहसील व पटवार मण्डल में किया जाएगा।