पानी बिल जमा करवाने की तिथि 14 फरवरी तक बढ़ाई
पाली। जन स्वा. अभि. विभाग, राजस्व उपखंड पाली के अधीनस्थ समस्त कार्यक्षेत्र के जल उपभोक्ताओं को माह मार्च से जुलाई 2023 से दिसंबर, 2023 तक के पानी बिल जारी किये गये थे जिनके नकद भुगतान की अन्तिम तिथि 08 फरवरी रखी गई थी। जिसे अब बढ़ाते हुए 14 फरवरी कर दिया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता हेमंत पालीवाल ने बताया कि समस्त उपभोक्ता बढायी गई तिथि 14 फरवरी तक अपने पानी के बिल बिना विलम्ब राशि के अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क में जमा करावें।