Dark Mode
65वे केन्द्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों की तिथियां घोषित

65वे केन्द्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों की तिथियां घोषित

  • आबू पर्वत में 21 मई से 10 जून तक, जयपुर में 19 मई से 8 जून तक होगा शिविर
  • खिलाड़ियों से 25 अप्रेल तक आवेदन पत्र आमंत्रित

जोधपुर। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार 65वाँ केन्द्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर प्रदेश में 2 स्थानों पर मई-जून माह में आयोजित होगा।
इसके अन्तर्गत आबू पर्वत (सिरोही) 21 मई से 10 जून 2025 तक एवं जयपुर में 19 मई से 08 जून 2025 तक किया जाना प्रस्तावित है। इनमें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी भरत सिंह गुर्जर ने बताया कि आबू पर्वत में हैण्डबॉल, वॉलीवॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स एवं तीरन्दाजी में बालक एवं बालिका वर्ग में आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
इसी प्रकार जयपुर में फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, खो-खो, साईक्लिंग, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस, वुशू एवं तैराकी में बालक एवं बालिका वर्ग में आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में प्रवेश पाने के इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर 25 अप्रैल, 2025 तक परिषद कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। खिलाड़ी को खेल प्रमाण-पत्र एवं आयु प्रमाण-पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। खिलाड़ी की आयु 31 मई, 2025 को न्यूनतम 14 वर्ष एवं अधिकतम 17 वर्ष होना आवश्यक है।
आवेदन पत्र राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर की वेबसाईट www.rssc.in पर उपलब्ध है, जहां से डाउनलोड किया जा सकता है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में उम्मेद राजकीय स्टेडियम जोधपुर स्थित कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!