Dark Mode
युवा कांग्रेस की पहल पर बेटियों ने किया ध्वजारोहण

युवा कांग्रेस की पहल पर बेटियों ने किया ध्वजारोहण

टोंक। जिला यूथ कांग्रेस द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर आजादी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल ने यूथ कांग्रेस की अनूठी पहल पर देश की बेटियों द्वारा ध्वजारोहण करवाया। यूथ कांग्रेस टोंक द्वारा यह अनूठा कार्यक्रम शिवम आईटीआई कॉलेज परिसर में रखवाया, जिसमें कॉलेज निदेशक सुरेश हरसल द्वारा सभी महिला शक्ति का स्वागत सम्मान किया गया। यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित तिरंगा ध्वजारोहण में सीमा हरसल, सोना गुर्जर,रोशन गुर्जरए सीमा डारडा, कविता लांक, धोली कुरेड़ी, ममता, अनिता जाट, मनीषा फोगाट, नेहा, प्रमिलाए अनुष्का गुर्जर, राधिका कसाना, सुमन, राजक्रेंता, कृष्णाए करिश्मा, नीतू मीणा, सोना धाकड़ आदि ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल ने संबोधन में कहा कि यूथ कांग्रेस सदैव महिला सशक्तिकरण की पुरजोर हितेषी रही है। देश की बेटियों को हर स्तर पर आगे बढक़र नेतृत्व करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए। इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सरदार डोडवाडी, खुशीराम, धनराज नेकाड़ी, देवराज गुंजल आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!