Dark Mode
दौसा : सुबह 8 बजे गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू

दौसा : सुबह 8 बजे गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू

दौसा। सुबह 8:00 बजते ही गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू हो गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था एवं कड़ी चौकसी के बीच पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई। वोटों की गिनती पीजी कॉलेज के पांच कमरों में हो रही है। जिनमें क्रम से पांचों विधानसभा क्षेत्र दौसा, बांदीकुई, महुआ, सिकराय, लालसोट के वोटों की गिनती शुरू हुई है। बेलेट पेपर के बाद ईवीएम से गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। पीजी कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में किसी को भी आने नहीं दिया गया है। वोटों की गिनती कर रहे कर्मचारियों एवं मतगणना कक्ष के बाहर कड़ी सुरक्षा है। करीब 1000 जवान यहां तैनात हैं। बैलेट पेपर की गिनती पूरी होते ही स्ट्रांग रूम से क्रम से एक-एक कर ईवीएम लेजाई जाएगी और राउंड वार गिनती शुरू होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!