दौसा :दौसा के डोवठावालाज का पनीर सैंपल जांच में आया सब स्टैंडर्ड
दौसा। दौसा में प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार डोवठावाला से पिछले दिनों लिए गए सैंपलों में एक सैंपल सब स्टैंडर्ड पाया गया है।फूड सेफ्टी विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दौसा के पंचायत समिति रोड पर स्थित एक मिठाई विक्रेता डोवठावाला के मिठाई बनाने के कारखाने पर से 19 जून को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कुछ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे जिनमें से सैंपल सब स्टैंडर्ड पाया गया है । खाद्य सुरक्षा विभाग के फूड इंस्पेक्टर प्रकाश सैनी ने बताया कि विगत 19 जून को उच्च अधिकारियों के आदेश पर पंचायत समिति रोड पर मिठाई के कारखाने पर टीम ने करीब आधा दर्जन खाद्य सामग्री के सैंपल भरे थे । जिनको सील लगा पैक करने के बाद जांच के लिए लैब में भेजा गया था। फूड इंस्पेक्टर प्रकाश सैनी ने बताया कि पिछले दिनों लैब से सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है जिसमें एक खाद्य सामग्री पनीर का सैंपल सब स्टैंडर्ड पाया गया है। उन्होंने सब स्टैंडर्ड की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार के द्वारा किसी भी खाद्य पदार्थ को बनाने के लिए जो मानक तय किए गए हैं उनके अनुरूप नहीं मिलने पर सब स्टैंडर्ड घोषित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि संबंधित फार्म ने सैंपल की जांच में सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर उसकी आगे अपील की है। हालांकि अभी कुछ और सैंपल्स की जांच भी आना बाकी है।जानकारी के अनुसार जैसे ही डोवठावालाज के सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए तो आम जनता के साथ ही प्रशासन ने भी विभिन्न आयोजनों पर संबंधित फर्म से दूरी बना ली है। सैंपल मे गड़बड़ी के चलते प्रशासन ने भी डोवठावाला की मिठाइयों से मुंह मोड लिया और हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी वितरित की गई करीब 300 किलो डोवठा मिठाई दूसरी फर्म से बनवाई थी। बता दे कि विगत 18 जून को पंचायत समिति रोड स्थित कारखाने पर उपखंड अधिकारी मूलचंद लूनिया, नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा के द्वारा जांच के दौरान भारी गंदगी मिली थी और रास्ते में भी अतिक्रमण पाया गया था जिसके चलते कारखाने को नगर परिषद ने सीज करते हुए बाद में पैलेंटी भी वसूली थी । इसके बाद जैसे ही नगर परिषद की सील हटी तो नायब तहसीलदार हनुमान प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में रसद विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न सैंपल्स लिए थे जो और संबंधित फर्म के खिलाफ कड़ी कार्यवाई के संकेत दिए थे ।