Dark Mode
दौसा जिले का पहला जनता क्लिनिक दौसा में हुआ शुरू

दौसा जिले का पहला जनता क्लिनिक दौसा में हुआ शुरू

मंत्री मुरारीलाल मीणा ने किया फीता काटकर शुरू ,

 

दौसा .  प्रदेश में मोजुदा आरटीएस के बिल को लेकर चल रहे खीचतान में ये जनता क्लिनिक बहुत कारगर सिद्ध होंगे। ऐसे में आज जिले का पहला जनता क्लिनिक का दौसा का रेल्वे ओवर ब्रिज के पास कृषि विपणन मंत्री मुरारीलाल मीणा व नगर परिषद सभापति ममता चौधरी द्वारा किया गया।
इस दौरान मंत्री ने कहा प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। गांव-ढाणियों तक मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के लिए सब सेंटर से लेकर जिला अस्पताल तक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। शहरी क्षेत्रों की कच्ची बस्तियों के लोगों के लिए जनता क्लिनिक खुलने के बाद मरीजों को अब खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
लोगों को मामूली बीमारियों के इलाज के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही शहर का दूसरा जनता क्लिनिक फलसा वाले बालाजी के पास या नागौरी मोहल्लेखोलकर वहां के लोगों को राहत दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद कोरोना के चलते ये योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसे लेकर नए सिरे से कवायद शुरू की गई है। ऐसे में पहले चरण में प्रदेश में 142 जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा के बाद फिलहाल दौसा जिले में पहला क्लिनिक ही शुरू हो पाया है। सीएमएचओ डॉ सुभाष बिलोनिया ने बताया कि फिलहाल जनता क्लिनिक पर एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट, सहायक कर्मचारी और स्वीपर लगाए गए हैं। और क्लिनिक पर 10 तरह की जांच और दवाएं फ्री मिलेंगी। जाचे में फ़िलहाल हीमोग्लोबिन, मलेरिया और डेंगू कार्ड टेस्ट, ब्लड शुगर, वीडीआरएल रैपिड टेस्ट, एचआईवी कार्ड टेस्ट, यूरिन एल्बुमिन शुगर, यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि जिले में 5 जनता क्लिनिक खुलेंगे जिनमे जिला मुख्यालय पर दो जनता क्लिनिक खोले जाएंगे। पहला आज शुरू कर दिया गया है, वहीं दूसरा क्लिनिक भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा लालसोट व महुवा विधानसभा क्षेत्रों में भी जनता क्लिनिक खोले जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान प्रह्लाद मीणा, राकेश चौधरी,अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष रशीद खान,सीएमएचओ डा सुभाष बिलोनिया ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमराज अवाना, नरेंद्र जैमन, घनश्याम भांडारेज, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक रामजीलाल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुभाष बिलोनिया, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव गुप्ता, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा सैनी, हैल्थ मैनेजर कुश और सत्यनारायण शर्मा सहित पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!