डीडीपीएस का 10वीं और 12वीं बोर्ड में सर्वश्रेष्ठ परिणाम
कोटा. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सोमवार को 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम जैन ने बताया कि दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किए हैं। विज्ञान संकाय में राजदीप मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। वैदेही खंडेलवाल ने वाणिज्य संकाय में 94.2 प्रतिशत और कक्षा दसवीं में चिरायु माहेश्वरी ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 12वीं कक्षा में 13 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में शत- प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 75 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय में ऋषित अग्रवाल 98.2 प्रतिशत तथा अमर सिन्हा 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वाणिज्य संकाय में अवनीत कौर और रितिका गुप्ता 94 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
विद्यालय प्रशासिका डॉ. सारिका मोहता ने बताया कि कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। दसवीं कक्षा में 13 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए एवं 81 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। ऋषि गेरा और ध्रुव खंडेलवाल 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।