नशा मुक्ति जागरूकता रथ को किया रवाना
उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर एवं न्यू विजन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रथ रवाना किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ व राजीव द्विवेदी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेषक गिरीष भटनागर ने इस रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। भटनागर ने बताया कि यह रथ उदयपुर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र कुराबड़, मावली, गिर्वा, बड़गांव क्षेत्र में जाएगा और आमजन को नषे के विरूद्ध जागरूक करेगा। इस अवसर पर आमजन को पत्रक वितरित कर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा।