Dark Mode
Haryana के सोनीपत में युवक की हत्या कर शव जलाया

Haryana के सोनीपत में युवक की हत्या कर शव जलाया

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके मेंएक खेत से एक युवक का जला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खेत का मालिक जब मौके पर पहुंचा तो शव देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि युवक की हत्या करने के बाद यहां लाकर खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।  

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!