रतन बिहारी पार्क में एक युवक का मिला शव, मचा हडक़ंप
बीकानेर। बीकानेर शहर के रतन बिहारी पार्क में सोमवार को एक जने का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। इसकी सूचना पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त फड़बाजार टाल के नजदीक रहने वाले प्रहलाद सिंह राजपूत (37) पुत्र लाधु सिंह के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया में मौत होने कारण सर्दी को माना जा रहा है।