Dark Mode
संथली मोड़ पर मिला ईंट भट्टा मजदूर का शव  

संथली मोड़ पर मिला ईंट भट्टा मजदूर का शव  

टोंक । पुलिस थाना दूनी क्षैत्र के  संथली मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक मजदूर का शव मिलने की मिली सूचना पर दूनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दूनी अस्पताल पहुंचाया। आरम्भिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दूनी थाना क्षेत्र में संथली के पास ईंट भट्टे पर काम करता था।  पुलिस ने सर्दी से मौत होने का अनुमान लगाया है। मृतक बिहार के बेगूसराय जिले के कदामपुर थाना क्षैत्र के कुंभी निवासी बैजनाथ राम (34) पुत्र भिखारी राम मोची अपने परिवार के साथ संथली के पास ईंट भट्टे पर काम करता था, वह सोमवार की शाम को पत्नि से बंथली जाने की कहकर घर से निकला था, जो रात को वापस नहीं लौटा, जिसका शव सुबह जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे 52 के पास संथली रोड़ किनारे पड़ा मिला। इसकी सूचना वहां से गुजरने वाले लोगों ने दूनी पुलिस को दी। दूनी पुलिस शव को अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!