Dark Mode
कलाम कोचिंग नवलगढ़ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि मनाई

कलाम कोचिंग नवलगढ़ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि मनाई

नवलगढ़. नवलगढ़  के कलाम कोचिंग क्लासेज नवलगढ़ में पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ कलाम की पुण्य तिथि मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।तत्पश्चात मुख्य वक्ता प्रो. डी. पी.शर्मा ने अपना संभाषण देते हुए कहा की डॉ. कलाम बचपन से बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे,उनका जीवन संघर्षमय होते हुए भी वे अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहे,और उन्होंने अपने परमाणु परीक्षण के माध्यम से देश को नई ऊंचाईयां दी अतः हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार ने इस मौके पर कोचिंग में अय्यनरत विधार्थियों से  कहा की पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम सदेव सादा जीवन व्यतीत करने के पक्षधर थे,वे बचपन में अपनी पढ़ाई का खर्च भी अखबार बेचकर निकालते थे। देश के प्रति उनके समर्पण और त्याग के कारण भारत सरकार ने उनको देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।उनकी ईमानदारी ,शाकाहारी आहार,सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित होने के कारण आज भी पूरी दुनियां के लोग उनको श्रद्धा से याद करते है।कलाम कोचिंग क्लासेज के निदेशक मनोज गुर्जर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सुरेंद्र मील ,कमलेश सैनी,रोहिताश गुर्जर,विजेंद्र झाझडिया,मिल्खा सिंह सहित संस्थान के सैकड़ों विधार्थी मौजूद थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!