Dark Mode
पूर्व सांसद स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई समारोह पूर्वक

पूर्व सांसद स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई समारोह पूर्वक

गंगापुर भीलवाड़ा. पूर्व मंत्री व सांसद स्वर्गीय रामपाल उपाध्याय की 22 वी पुण्यतिथि गंगापुर बस स्टैंड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाई गई जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस ने पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में सर्वप्रथम रामपाल उपाध्याय स्मृति संस्थान के अध्यक्ष नारायण उपाध्याय, महासचिव ज्योति उपाध्याय द्वारा प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, पीसीसी मेंबर चेतन प्रकाश डीडवानिया, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, रायपुर प्रधान शिव सिंह बाड़ी, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्रिवेदी, गंगापुर केवीएसएस अध्यक्ष गहरी लाल जाट, ब्लॉक अध्यक्ष सोहन लाल जाट, उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल,संगठन महामंत्री रतनलाल गुर्जर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विष्णु सुवालका , शंकर लाल जाट , राजमल शर्मा, गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज चंदेल,लखन काकानी, खनिज उद्योग संघ के संरक्षक सुरेश चंद्र रुइया, भाजपा नेता कैलाश महता, पर्वत सिंह चुंडावत, नगर मंडल अध्यक्ष शिवलाल जीनगर, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय रुइया, गंगापुर जीएसएस अध्यक्ष अरविंद चौधरी, अभिभाषक संस्था गंगापुर के अध्यक्ष रितेश सुराणा, पार्षद राकेश व्यास दिनेश श्रोत्रिय, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला समाज की अध्यक्ष रेखा उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता , गणमान्य नागरिकों ने प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!