शहीदे ऐ आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की मनाई पुण्यतिथि
सूरजगढ़। कस्बे के मंडी गेस्ट हाउस में वीर तेजाजी विकास संस्थान व आदर्श समाज समिति इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में तथा जगदेव सिंह खरड़िया के निर्देशन में अमर शहीद सरदार भगतसिंह,राजगुरु और सुखदेव की पूण्य तिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। महेश सैनी वह जगदेव सिंह खरड़िया के निर्देशन में छात्रों ने मण्डी स्कूल से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रेस्ट हाऊस तक जन जागरण रैली निकाली। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। निकिता जांगिड़ ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर स्वर्ण पदक विजेता योगाचार्या सुदेश खरड़िया ने अपनी योग कलाओं से जलवा बखेर दिया।योग स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने भी बहुत ही सुन्दर योगिक क्रियाओं के द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वक्ताओं मोतीलाल डिग्रवाल, धर्मपाल गांधी, ओमप्रकाश झारोडा, रतन सिंह, सेवाराम गुप्ता, जगदेव सिंह खरड़िया, विनोद लोहान ने उनके जीवन व देश हित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार संजय खेदड़, ओमप्रकाश झारोडा,स्वर्ण पदक विजेता योगाचार्या सुदेश खरड़िया व स्वर्ण पदक विजेता वेदकौर लोहान,समाज सेवी रतन सिंह खरड़िया, लेखक राजेश कमाल, पर्यावरण प्रेमी छोटेलाल व जयसिंह बुडानिया, सन्दीप कुमावत, चैयरमेन पुष्पा गुप्ता, महेश सैनी,सुमन मान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव शिवदानसिंह भालोठिया, डाक्टर प्रितम सिंह, करतार आर्य, प्रमोद जांगिड़,कमला कालीरावणा, शर्मिला डैला, महावीर सिंघल, डाक्टर महेंद्र नेहरा, कामरेड हरिसिंह वेदी,विनोद पुनिया, मोतीलाल डिग्रवाल, नितिश सांई पंवार,सन्दीप भड़िया, राजेन्द्र पत्रकार, अशोक बुडानिया,राजपाल फोगाट, रमेश लोहान, जितेन्द्र लोहान, विनोद लोहान,मातुराम लोहान, रघुवीर सेन, टेकचंद स्वामी, मानसिंह कुल्हारी आदि सैंकड़ों नागरिक व युवा उपस्थित थे।