मौत सर पर झूल रही हाईटेंशन के झूलते तार
मेड़ता | निकटवर्ती राजस्व गाँव डांगावास की आवासीय कॉलोनी महेश नगर में बिजली के 33 किलोवाट हाईटेंशन की 3 लाइनें गुजर रही है। सड़क से इन तारों की ऊंचाई मात्र 15 फुट के करीब ही है। इस आवासीय कॉलोनी में करीब 200 मकान बने हुए हैं व करीब 7 हजार की आबादी है । इस कॉलोनी में इन तारों की वजह से पूर्व में भी दो तीन व्यक्तियों की जान जा चुकी है। बेपरवाह विभाग की वजह से कभी भी जन हानि हो सकती है। इसको लेकर महेश नगर डांगावास के मोहल्ले वासियों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी मेड़ता को, वह अधीक्षण अभियन्ता अजमेर विद्युत वितरण निगम मेड़ता को ज्ञापन दिया। मोहल्लेवासी दीपक सोनी ने बताया कि इस मोहल्ले में कई घरों मे तो मकान की दीवार से तारो की दूरी मात्र 1 फुट से भी कम हैं । यह तार तेज हवाओं के कारण कभी भी मकान की दीवार से टकरा कर जन हानि कर सकते हैं । सोनी ने बताया कि मोहल्ले के निवासियों ने इस बारे में कई बार विभाग को अवगत कराया तथा इसकी शिकायत एम डी अजमेर, एक्शन मेड़ता के समक्ष भी लिखित/मौखिक कई बार कर चुके हैं। कोलोनाईजर श्यामसुंदर भूतड़ा ने बताया कि वह इन तारों को हटाने के लिए कई बार प्रयास कर चुके हैं पर नतीजा सिफर रहा | बिजली विभाग की उदासीनता कभी जानलेवा साबित हो सकती है।
ज्ञापन देने भारी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे पहुंचे जिनमें राकेश सोनी ,संपति देवी ,कविता प्रजापत, शोभा प्रजापत, लीला सोनी, दुर्गा वैष्णव ,मुरली वैष्णव, मीना देवी, गोपाल प्रजापत, प्रेम देवी, सुमन, कविता, गीता, दीपिका ,चंदा देवी, मुन्नी देवी, रतनी कंवर, रामजोत , राकेश राजपुरोहित, महावीर सोनी, छोटू दास वैष्णव ,अरविंद वैष्णव, रविकांत ,श्याम बिश्नोई इत्यादि मौजूद रहे।