Dark Mode
मृतक रघुवीर की पत्नी ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार 

मृतक रघुवीर की पत्नी ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार 

 

लालसोट। ग्राम पंचायत कुटक्या के एक गरीब निर्धन परिवार के बड़े बेटे रघुवीर योगी पुत्र कल्याण सहाय योगी ने आखिरकार लंबी बीमारी के चलते जिंदगी से जंग हार गया। जहां सरपंच लादुराम गुर्जर ने बताया ग्राम पंचायत कुटक्या निवासी रघुवीर योगी उम्र 28 वर्ष की आत में इन्फेक्शन होने कारण मौत हो गई। वहीं ग्रामीण बनवारी, नमोनारायण  ने बताया कि रघुवीर योगी उम्र 28 वर्ष घर में बड़ा बेटा एवं छोटा बेटा संतोष योगी उम्र 20 वर्ष, महेश 18 वर्ष पुत्र कल्याण सहाय योगी सहित तीन बेटे हैं जिनमें से रघुवीर बड़े बेटे का फर्ज निभाते हुए अपने वृद्ध मां बाप कल्याण सहाय योगी उम्र 65-60 वर्ष सहित परिवार का गुजारा करते हुए परिवार का लालन पोषण कर रहा था। रघुवीर जयपुर में ड्राइवर का कार्य करता था जहां रघुवीर के एक मई को पेट में दर्द होने पर महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने आत में इंफेक्शन बताकर आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। जहां 2 मई को रघुवीर की मौत हो गई। वहीं रघुवीर के घरेलू स्थिति आर्थिक आधार पर दयनीय स्थिति है। वहीं मृतक के छोटे भाई संतोष योगी ने बताया कि रघुवीर का विवाह वर्ष 2009 में मंजू निवासी थलोज के साथ हुआ था रघुवीर अपने पीछे दो बेटे एवं एक बेटी सहित बुढ़े मां बाप व बिमार पत्नी सहित दो भाइयों को छोड़कर जिंदगी की जंग हार गया। सरपंच के अनुसार रघुवीर के घरेलू स्थिति ग़रीब एवं निर्धन है घर में कमाने वाला रघुवीर ही बड़ा बेटा था‌। सरपंच लादुराम गुर्जर ने बताया कि रघुवीर योगी घर में बड़ा बेटा था एवं रघुवीर के घर में कोई कोई दूसरा कमाने वाला नही है । रघुवीर योगी के 2 बेटे अरुण उम्र 8 साल, हिमांशु उम्र 6 वर्ष एवं बेटी गुड्डी उम्र 9 साल है। जिनकी उम्र 7 वर्ष व 6 वर्ष है । पत्नि भी लंबे समय से बीमार रहती हैं और कर्ज के बोझ  झेल रही हैं। सरपंच एवं मृतक की पत्नी समेत छोटे भाइयों ने अपने बच्चों एवं परिवार चलाने के लिए प्रशासन से सहायता के लिए लगाई गुहार। ग्राम पंचायत सरपंच खटुम्बर लादूराम गुर्जर ने बताया कि रघुवीर की पत्नी मंजू को प्रधानमंत्री आवास योजना, पालनहार योजना समेत अन्य योजनाओं में जुड़वाने का आश्वासन दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!