Dark Mode
पूरा मौहल्ले में श्लील गायन संपन्न

पूरा मौहल्ले में श्लील गायन संपन्न

जोधपुर.  सूर्यनगरी जोधपुर में होली और शीतलाष्टमी के अवसर पर गाई जाने वाली पारंपरिक श्लील गायन का आयोजन आज 14 मार्च को पूरा मौहल्ला में फाग पिचारको ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया। इस गैर के मुख्य गायक विजय मत्तड "विक्की" और मयंक बिस्सा , गैर निर्देशक एवं गीतकार राजेश व्यास, संगीतकार दीपक जोशी 'बटुकसा' थे। इस मौके पर गैर गायक विजय मत्तड ने पोस्टर फाड़ कर एंट्री की जिससे लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। विजय मत्तड़ की एंट्री के बाद गायक मयंक बिस्सा के साथ गीतकार और गैर निदेशक राजेश व्यास की भी शानदार एंट्री हुई।
सबसे पहले होली है छारोली है गीत गाया गया जिससे पूरा माहौल बन गया। जिसके बाद नाथुरामसा वाली डापाचुक हो गई गया। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति दी गई। अंत में गैर के सभी सम्राट माईदास, अशोक घेरवानी, दिनेश नरेश बोहरा सहित सभी गैर गायकों की पैरोडी गई।
कोरस के रूप में नमन व्यास, अमित व्यास, अभिषेक बोहरा, अरविंद जोशी और धर्मेंद्र जोशी, हितेश पुरोहित, धर्मेंद्र गज्जा, अक्षय व्यास सहित अन्य लोगो का सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!