
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती 16 मई को मनाने का निर्णय
समारोह समिति के अध्यक्ष राठौड एवं संयोजक रावत नियुक्त
ब्यावर। सम्राट पृथ्वीराज जयंती समारोह समिति की बैठक शुक्रवार शाम को आशापुरा माता धाम ब्यावर में परियोजना प्रमुख लक्ष्मी नारायण, विहिप जिलाध्यक्ष नितेश गोयल एवं परियोजना के अध्यक्ष छोटू सिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक का संचालन परियोजना सह प्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा ने किया।
समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गत वर्ष के भव्य आयोजन के लिए पूर्व संयोजक इंद्र सिंह बागावास सहित कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया। हर वर्ष के भांति ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी को मनाये जाने वाली सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती इस वर्ष 16 मई को मनाया जाने का निर्णय लिया गया। सर्व सम्मति से इस वर्ष के लिए समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह राठौड़, संयोजक गोपाल सिंह रावत लिको बैटरी, सहसंयोजक अभिषेक सिंह चौहान, गणपत बालोटिया, लक्ष्मण सिंह पंवार, युवा प्रमुख विक्रान्त सिंह रावत, कार्यक्रम प्रमुख सूरज प्रताप सिंह चौहान राजियावास को नियुक्त किया गया।