Dark Mode
निर्णय लेखन कार्यशाला एवं सम्मान समारोह स्थगित

निर्णय लेखन कार्यशाला एवं सम्मान समारोह स्थगित

जयपुर। राजस्व मंडल की ओर से आगामी 10 से 12 जुलाई तक अजमेर के आरआरटीआई सभागार में आयोजित होने वाली पीठासीन अधिकारियों की निर्णय लेखन कार्यशाला आगामी आदेशों तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्थान विधानसभा सत्र के चलते यह कार्यक्रम स्थगित किया है।

इसी प्रकार राजस्व मंडल की ओर से वर्ष 2024 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय निबंध एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चार जुलाई को राजस्व मंडल में आयोजित होने वाला सम्मान समारोह भी स्थगित कर दिया गया है। यह दोनो कार्यक्रम विधानसभा सत्र के पश्चात नई तिथियां तय करते हुए आयोजित किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!