Dark Mode
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 101 को पौधे किए समर्पित 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 101 को पौधे किए समर्पित 

 पदमपुर .  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फकीरवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने का उद्देश्य लेकर गांव के जनप्रतिनिधियों व प्रमुख व्यक्तियों द्वारा 101 महत्वपूर्ण पौधे लगाकर उन्हें गोद लेकर कहा कि वास्तव में ऐसे कार्य  हर जगह अच्छी सोच से  हर नागरिक को करने  चाहिए बाकी ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे । व्याख्याता राजपाल जोइया ने  बताया कि कक्षा 12 के छात्र / छात्राओं का विदाई समारोह रख विद्यार्थियों के सहयोग से पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न करवाया गया एवं  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर नारी शक्ति का सम्मान कर नई परंपरा प्रारंभ की गई और नियमित रूप से पौधों की स्वयं देखभाल का  भी संकल्प लिया । समय-समय पर विद्यालय स्टाफ की प्रेरणा व प्रोत्साहन से  सकारात्मक गतिविधियों का संचालन विद्यार्थियों की ओर से  किया जाता है I  राजपाल जोइया ने  मातृशक्ति पर लिखी अपनी कविता प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी ,  प्राधानाचार्य रमन कुमार  शर्मा , उप प्रिंसिपल रोशनी , कक्षा 12 के कक्षा अध्यापक कैलाश चंद  , सरपंच सोनिका रानी , पंचायत समिति डायरेक्टर विश्वपति देवी , सतपाल सहारण , रणवीर सिंह सिहाग ,  एसडीएमसी अध्यक्ष मांगीलाल शर्मा , मनोज भार्गव , गोपी राम शर्मा , गिरधारी लाल ,  माता कृष्णावती कालेज के संचालक मस्तान चंद अरोड़ा एवं  प्राचार्य ,.मदन मैव  देवीलाल , कालीराणा , बड़ी संख्या में प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!