Dark Mode
एशियन पैरा गेम्स में दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स में दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई

जयपुर। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी दीप्ति जीवनजी के स्वर्ण पदक जीतने पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दीप्ति ने महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि दीप्ति जीवनजी के शानदार खेल प्रदर्शन से पूरे देश का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर देश को गर्व है।

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताया गर्व

राज्यपाल ने एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का विषय हैं और दीप्ति जीवनजी की सफलता ने भारत का मान बढ़ाया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!