आंगनवाड़ी कार्यकृताओं का प्रदेशन
भीलवाड़ा। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भीलवाड़ा में आज सैंकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकृताओं ने जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को अपना वादा याद दिलाते हुए स्थाई करने की मांग की है।
भारतीय मजदूर संघ के नेता प्रभाष चौधरी के नेतृत्व में आज सैंकड़ों महिलाएं मुखर्जी उद्यान में जमा हुई। जहां से आंगनबाड़ी की ये कार्यकृताएँ नारे लगाती हुई जिला कलक्टर कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। बाद में चार सूत्रीय ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया गया। ज्ञापन में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई करने, पेंशन देने की मांग की गई। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद सरकार इन्हें स्थाई नहीं कर पाई है। ज्ञापन में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्ण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का दर्जा देने, जब तक स्थाई नहीं हो जाती तब तक 18 हजार रुपए मूल वेतन देने आदि मांगे शामिल है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आन्दोलन को उग्र किया जाएगा, कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे।