विसंगति के मुद्दे पर मिला सीकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएसन का प्रतिनिधिमंडल
सीकर । आज बुधवार को जि़ला रसद अधिकारी से सीकर पेट्रोलियम डीलर्स एसो के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर हाल ही में वेट विसंगति व सरकारी विभागों को तेल उधार देने सम्बंधित आ रही परेशानी के मद्देनजऱ विस्तार से वार्ता कर ज्ञापन दिया गया, जिसमें कि राजस्थान में वेट विसंगति के चलते पेट्रोल डीज़ल का मूल्य पड़ोसी राज्यों से बहुत ज़्यादा होने से आमजन महँगायी की मार व व्यवसाय पर भी मार लग रही है।मीटिंग में अवैध बाऊजर के द्वारा अवैध डीज़ल विक्रय पर भी अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही पर भी चर्चा हुयी।जिसमें जि़ला रसद अधिकारी महोदय द्वारा शीघ्र ही अभियान चलकर कार्यवाही करने का आशवाशन दिया गया।प्रतिन्धिमंडल द्वारा आगामी 15 मई को जयपुर में शहीद स्मारक पर धरने व 30 मई को सांकेतिक बंद के बारे में भी अवगत कराया गया। यदि सरकार द्वारा शीघ्र ही हमारी माँगो को नही मानकर आमजन को महंगाई से राहत नही प्रदान की गयी तो राजस्थान के सभी पम्प 15 जून से अनिश्चितक़ालीन बंद कर दिए जाएँगे।प्रतिनिधिमंडल में सचिव अरुण फागलवा, नरेंद्र चौधरी, आनंद सीहोटिया, नीरज महरियाँ व पंकज जैन शामिल रहे।