Dark Mode
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आम बजट

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आम बजट

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के तहत 5,100 करोड़, यमुना की सफाई के लिए 9,000 करोड़ रुपये, झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे क्लस्टरों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और भी बहुत कुछ है दिल्ली के बजट 2025-26 में। आइए जानते हैं इस बजट के 10 अहम बातें क्या हैं!1. सीएम रेखा गुप्ता ने पानी के संकट को दूर करने के लिए इमरजेंसी वाटर स्टोरेज के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया। इसके साथ ही वाटर बॉडीज के पुनरुद्धार के लिए 50 करोड़ और रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए भी 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी राज्यों से पानी लाने की व्यवस्था करेंगी ताकि दिल्लीवासियों को पर्याप्त पानी मिल सके।

2. सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि अब दिल्ली के टैंकरों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, ताकि पानी की आपूर्ति में पारदर्शिता लाई जा सके। टैंकरों की ट्रैकिंग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पानी सही जगहों पर पहुंचे और कोई घोटाला न हो। इसके साथ ही इंटेलिजेंट मीटर भी लगाए जाएंगे, जो पानी की खपत का सही हिसाब रखेंगे।3. दिल्ली के सीवेज और यमुना सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता और साफ पानी दिल्ली की पहचान बनेगी। यमुना नदी की सफाई और सीवेज सिस्टम के सुधार के लिए यह बजट पुरानी सरकारों की तुलना में तिगुना है। गुप्ता ने यह भी बताया कि पुराने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को 500 करोड़ रुपये की लागत से सुधारने की योजना बनाई गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!