Dark Mode
दिल्ली कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

दिल्ली कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पार्टी के खिलाफ फर्जी और तोड़-मरोड़ कर खबरों को फैलाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस ने एक बयान में बताया कि तुगलक रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया कि जनता और मतदाताओं को गुमराह करने के लिए तथा समुदायों के बीच शत्रुता और नफरत फैलाने के लिए वीडियो से ‘छेड़छाड़ की गई या संपादित किया गया है क्योंकि इन वीडियो में भ्रामक और झूठी बातें है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अगर यादव को ऐसा लगता है तो वे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नयी दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यादव की शिकायत पर जांच की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!