Dark Mode
दिल्ली सरकार ने नागरिकों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए नए नियम पेश किए

दिल्ली सरकार ने नागरिकों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए नए नियम पेश किए

दिल्ली में वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुधवार को नए नियमन पेश किए। इन नियमनों का मकसद नागरिकों को धोखाधड़ी वाली निवेश योजनाओं से बचाना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री आतिशी ने नियमों की घोषणा करते हुए कहा कि अधिक प्रतिफल का वादा करने वाले घोटालेबाजों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों को अधिक प्रतिफल का वादा करने वाली फर्जी योजनाओं के जरिये गुमराह किया जाता रहा है, जिससे उन्हें वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है। ये नियम हमें इन योजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और धोखेबाजों को जवाबदेह ठहराने में मदद करेंगे।’’ बयान के अनुसार, नए नियमन दिल्ली सरकार को धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार देते हैं। चिट फंड और फर्जी रूप से अधिक प्रतिफल का दावा करने वाली निवेश योजनाओं से संबंधित मामलों में यह कार्यवाही की जाएगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!