Dark Mode
दिल्ली IAS कोचिंग हादसा:  मालिक समेत 7 गिरफ्तार

दिल्ली IAS कोचिंग हादसा:  मालिक समेत 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली . दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के चलते 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रविवार को कोचिंग मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि केस को लेकर 5 और लोगों को गिरफ्तर किया गया है।


 पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार हुए लोगों में वो शख्स भी शामिल है, जिसने कोचिंग के सामने से तेजी से कार चलाई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तेज कार चलाने के कारण पानी का प्रशेर बढ़ा का बिल्डिंग का गेट टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी के बाद बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में पानी भरा और स्टूडेंट डूबने लगे।

उधर, हादसे के बाद MCD ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। साथ ही संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर उनसे जवाब मांगा गया है। कोचिंग के छात्र लगातार दूसरे दिन MCD और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।



मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा


कोचिंग हादसे को लेकर राष्ट्रीय प्रवासी मंच की याचिका में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने और हादसा होने पर उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने दिल्ली सरकार, MCD और राउ IAS कोचिंग को जनहित याचिका में पक्षकार बनाया है। इसमें हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में घटना की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी गाइडलाइन बनाने की बात कही गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!