Dark Mode
दिल्ली के चिराग ग्रुप ने आकर्षक झांकियां सजा कर दी मनमोहक प्रस्तुतियां

दिल्ली के चिराग ग्रुप ने आकर्षक झांकियां सजा कर दी मनमोहक प्रस्तुतियां

                              भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

नाहरगढ़. कस्बे के लाल किला स्थित माँ आशापाला मंदिर पर चल रहे शिखर कलश स्थापना व पंच कुंडीय महायज्ञ महोत्सव के तहत नवरात्र के पांचवें दिन रविवार रात्रि को दिल्ली के विख्यात चिराग ग्रुप द्वारा विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाकर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान आशा पाला माता मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं से पूरा परिसर खचाखच भरा रहा। चिराग ग्रुप दिल्ली के कलाकारों ने सर्वप्रथम बाबा भोलेनाथ भूतों की टोली के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। उसके बाद महाकाल की भस्म आरती की शानदार नाट्य प्रस्तुति दी। उसके बाद राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाकर रासलीला का सजीव चित्रण किया। और साथ ही कृष्ण सुदामा मिलाप की भी आकर्षक सजीव झांकी सजाकर प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रद्धालु भावुक हो उठे। वही आयोजन समिति सदस्य व श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण की झांकी पर पुष्प वर्षा की। भगवान श्रीरामचंद्रजी दरबार सजाया गया। उसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान जी की मनमोहक झांकी सजाकर भगवान हनुमान जी का राम भगवान के प्रति भक्ति प्रेम भाव का वर्णन किया। और उसके बाद कलाकारों ने वीर बजरंगी हनुमान जी का रूप धारण कर मधुर भजनों पर प्रस्तुति दी। हनुमान जी के साथ वानर सेना बने कलाकारों ने भी श्रद्धालुओं के बीच जाकर मनोरंजन किया। और बालकों का मन मोहा। वानर सेना बने कलाकारों ने फलों को उछाल कर श्रद्धालुओं को वितरित किया। इसके बाद चिराग ग्रुप द्वारा मां आशा पाला के दरबार में महाकाली के रूप की नाट्य रूपांतरण के माध्यम से महाकाली और राक्षसों के बीच युद्ध का सजीव चित्रण कर प्रस्तुति दी। वही प्रस्तुतियों के दौरान बीच-बीच में कलाकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भी नृत्य कर आनंद लिया। आयोजन समिति सदस्य श्रद्धालुओं ने भजनों पर प्रस्तुति के साथ रखते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी पूर्ण सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!