Dark Mode
दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर पीएम मेमोरियल किया गया

दिल्ली के नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर पीएम मेमोरियल किया गया

नई दिल्ली। देश की राजधानी में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड सोसाइटी किया गया। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का घर रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। संग्रहालय का उद्घाटन पिछले साल अप्रैल में तीन मूर्ति परिसर में किया गया था। यह 1948 से 1964 में उनकी मृत्यु तक भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक निवास था। कांग्रेस ने की नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने की निंदा :

कांग्रेस ने शुक्रवार को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड सोसाइटी करने के केंद्र के फैसले की आलोचना की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर कहा, संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का घर रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है। रमेश की यह टिप्पणी गुरुवार को एनएमएमएल सोसायटी की एक विशेष बैठक में लिए गए फैसले के एक दिन बाद आई है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जो सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं। सोसायटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, और इसके 29 सदस्यों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर शामिल हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!