Dark Mode
पेपर लीक पर जंतर-मंतर में हुंकार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

पेपर लीक पर जंतर-मंतर में हुंकार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

 

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
  • NEET-UG, CUET, CBSE और SSC-GD में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया गया।
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रही।

 

नई दिल्ली। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद हुई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग की गई।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन में मौजूद रहे। बताया गया कि वह अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे आंदोलन से जुड़ी तैयारियों में जुट गए। जंतर-मंतर पहुंचने पर उन्होंने समर्थकों का अभिवादन किया और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया।

प्रदर्शन के दौरान NEET-UG, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार सामने आ रहे विवादों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

आंदोलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कुछ प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लगाते दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की मांग दोहराई।

आयोजकों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए समर्थकों को पहले से दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। प्रतिभागियों से तिरंगा, किताब और फूल साथ लाने तथा गर्मी को देखते हुए आवश्यक तैयारियों के साथ पहुंचने की अपील की गई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!