Dark Mode
महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी छात्रावास के पास सफाई कराने की मांग

महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी छात्रावास के पास सफाई कराने की मांग

टोंक। महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी छात्रावास महादेवाली के पीछे नगर परिषद के कर्मचारियों ने गटर का टैंकर खाली कर दिया गया, जिसको लेकर छात्रावास के छात्रों ने राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टोंक जिलाध्यक्ष अजय सैनी सांखला के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वहां के क्षेत्रवासियों व छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहां जो गंदगी डाली गई है, वहां की बदबू महादेवाली क्षेत्र के आस-पास फैल चुकी है, छात्रावास के पीछे नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा कचरा डाल दिया जाता है, महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी छात्रावास महादेवाली जो गंदगी फैल रही है, उसे 24 घंटे के अंदर सफाई करवाने का निर्देश दिया अगर 24 घंटे में सफाई नहीं करते हैं तो प्रत्येक युवा उग्र आंदोलन करेगा। नगर परिषद के खिलाफ  व टोंक जनसेवक अजय सैनी सांखला ने बताया कि टोंक नगर परिषद कई जगह लापरवाही कर रही है, जनता को यह लापरवाही भारी न पड़ जाए। इस मौके पर चेतन सैनी, हनुमान सैनी, रामराज सरसवाल, पवन, भागचंद सैनी, कैलाश सैनी, सुनील सैनी, दीपक सैनी एवं दिलखुश, गणेश आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!