Dark Mode
फरट चौराहे के पास जमा गंदे पानी की निकासी की मांग

फरट चौराहे के पास जमा गंदे पानी की निकासी की मांग

सूरजगढ़। वर्तमान समय में चल रहे मानसून के दौर में क्षेत्र में अब हालात बदतर होते जा रहे है। विशेषकर फरट चौराहे के पास। इस स्थान पर पहले से जल निकासी के अभाव में गंदा पर सड़क पर भरा हुआ था अब चल रहे बारिस के दौर में यहां हालात काफी बिगड़ते दिखाई दे रहे है। बारिस का पानी फरट चौराहे के पास के घरों में भी घुस गया है। जिससे यहां रह रहे लोगों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा के नेतृत्व में वार्ड 23,24 के वार्डवासियो ने तहसीलदार और कार्यवाहक ईओ स्वाती झा को ज्ञापन देकर फरट चौराहे के पास जमा गंदे पानी की निकासी की मांग की है। राजकुमार गोदारा ने बताया की फरट चौराहे के पास भरे गंदे पानी से वार्डवासियो को काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में जल्द जल्द गंदे पानी की निकासी के प्रबंध किये जाए।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!