Dark Mode
फसल खराबे की गिरदावरी कराने की मांग

फसल खराबे की गिरदावरी कराने की मांग

सरवाड़. कस्बे में मंगलवार को भारतीय किसान संघ तहसील कार्यकारिणी की बैठक कृषि उपज मंडी में तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चित्तौड़ प्रांत के सहकारिता प्रमुख राजेंद्र कुमार शर्मा, केकड़ी तहसील अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा ने भी भाग लिया। इसके पश्चात किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में रबी फसल 2023 में बिना मौसम ओलावृष्टि एवं बारिश होने के कारण फसल खराबे की गिरदावरी करवाने की मांग की गई। साथ ही बताया गया कि सरवाड़ तहसील के प्रत्येक ग्ांव में 3 दिन से बारिश होने से किसानों की चना, सरसों, जीरा, गेहूं ,जो आदि फसलें खराब हो गई है। जिसमें खेतो में कटी हुई फसलें बारिश से खराब एवं काली पड़ गई है। ज्ञापन में खराबे की गिरदावरी करवाकर किसानों को राज्य सरकार द्वारा आदान अनुदान एवं फसल बीमा की राशि का लाभ दिलाने की मांग की। इस दौरान तहसील मंत्री विष्णु गोस्वामी, लालाराम जाट, ललित कुमार जैन, महावर माली, गजानंद माली आदि किसानों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!