अतिक्रमण हटाने की मांग तीसरे दिन भी धरना जारी
सोजत। माली समाज विकास समिति, सोजत द्वार जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर आम रास्ते का अतिक्रमण हटाने के धरने बाबत् पेश कर निवेदन किया कि जैतारणिया गेट के बाहर रामासनी बाला रोड़ पर अतिक्रमण को लेकर सोजत की जनता को आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पढ़ता है, सोजत के 36 कौम व माली समाज द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिये लगातार तीसरे दिन नगरपालिका में धरना दिया जा रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा आम जनता के हित में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नही करवाई जा रही है और लगातार टालमटोल की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि अब अगले दो दिनों में यदि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो आन्दोलन की अगली रूपरेखा में उपखण्ड कार्यालय सोजत व नगरपालिका सोजत कार्यालय का घेराव 36 कौम के साथ माली समाज के समस्त नागरिकगण करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।