फसल खराबे का सर्वे कराने की मांग
छीपाबड़ौद. भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद के मीडिया प्रभारी (वार्ड पंच) उपेन्द्र धाकड़ देवरीजोध ने सरकार से बेमौसम हुई बारिश से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की है । वही उपेन्द्र धाकड़ ने बताया कि क्षेत्र में बेमौसम हुई बारिश से गेहूं , सरसों , धनिया व अफीम की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों के अरमानों पर पूरी तरह से पानी गिर गया है। अब किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है । भारतीय किसान संघ ने फसलों में हुए नुकसान का जल्द सर्वे करवाकर क्षेत्र के किसानों को बीमा एवं मुआवजे का लाभ दिलाने की मांग की है जिससे किसानों को राहत मिल सके।