Dark Mode
डीडवाना कुचामनसिटी वैकल्पिक रेल लाइन के सर्वे की मांग

डीडवाना कुचामनसिटी वैकल्पिक रेल लाइन के सर्वे की मांग

डीडवाना. कुचामनसिटी वैकल्पिक रेल लाइन के सर्वे की मांग को लेकर रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि रतनगढ़ से डीडवाना और कुचामनसिटी से वाया फुलेरा जयपुर और अजमेर तक रेल लाइन बनी हुई है। अगर डीडवाना से कुचामनसिटी तक रेल लाइन बन जाती है तो उनके क्षेत्र के निवासियों और प्रवासियों को जयपुर व अजमेर, दोनों तक की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। डीडवाना में रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र सिंह मोहनोत ने बताया कि इससे पूर्व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, डीडवाना विधायक चेतन डूडी, लाडनूँ विधायक मुकेश भाकर, सुजानगढ़ विधायक मनोज कुमार, लाडनूँ के पूर्व विधायक स्व. ठाकुर मनोहर सिंह, सुजानगढ़ के पूर्व विधायक खेमा राम मेघवाल, रतनगढ़ के पूर्व विधायक और राजस्थान के पूर्व राज्यमंत्री रहे राजकुमार रिणवा, डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक रहे स्व.किशना राम नाई, जायल की पूर्व विधायक और नागौर जिले की पूर्व भाजपा अध्यक्ष मंजू बाघमार, नावां के पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी भी इस लाइन के सर्वे की मांग कर चुके है। उक्त के अलावा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल तीन बार लोकसभा में और एक बार रेल मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात में भी इस मांग को उठा चुके है। एक छोटी सी रेल लाइन के लिए इतने जन प्रतिनिधियों द्वारा मांग किया जाना संभवतः एक रिकॉर्ड ही होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!