Dark Mode
संभाग मुख्यालय पर हॉकी के सिंथेटिक कोर्ट की मांग

संभाग मुख्यालय पर हॉकी के सिंथेटिक कोर्ट की मांग

जयपुर। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी व संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय हॉकी कोच देवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर यह मांग की है कि राजस्थान के प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी का एस्ट्रोटर्फ कोर्ट बनाया जाए ताकि राजस्थान में राष्ट्रीय खेल का स्तर बढ़े एवं देश में राजस्थान के खिलाड़ी अपने राज्य का नाम रोशन कर सकें। राष्ट्रीय खेल हॉकी के राष्ट्रीय स्तरीय निर्णायक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में एस्ट्रोटर्फ कोर्ट की कमी के कारण राजस्थान के हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पिछड़ जाते हैं। राजस्थान में अधिकांश राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताएं मिट्टी के मैदानों में खेली जाती हैं और राष्ट्रीय स्तर पर सारी प्रतियोगिताएं एस्ट्रोटर्फ कोर्ट पर खेली जाती हैं, जो मिट्टी के मैदान की तुलना में बहुत तेज खेली जाती हैं। ऐसे में राजस्थान के खिलाड़ी पिछड़ जाते हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े जिले व संभाग मुख्यालय जोधपुर सहित राज्य के समस्त संभाग मुख्यालयों पर राष्ट्रीय खेल हॉकी के एस्ट्रोटर्फ कोर्ट सरकार बनवाये ताकि राज्य में खेलों का विकास हो सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!