पानी के पाइपलाइन की हुई मांग
भोपालगढ़। शहर के भन्नगा की ढाणी में पानी की पाइप लाइन डलवाने की मांग को लेकर ढाणी के नागरिकों ने जलदाय विभाग की सहायक अभियंता ममता बेंदा से सोमवार को मुलाकात कर मांग रखी। युवा कार्यकर्ता मनीष भन्नगा ने बताया कि शहर के भन्नगा की ढाणी में नई पाइप लाइन डलवाने की मांग को लेकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ममता बेंदा से मिलकर मांग रखी गई। इस दौरान सहायक अभियंता बेन्दा
ने कहा कि ढाणी के लोगो को राहत देने के लिए सप्ताहभर में व्यवस्था कर दी जाएगी। साथ ही अवैध जल कनेक्शन काटने के लिए भी अभियान शुरू किया जायेगा । इस दौरान बिजलीघर कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष रामकुमार भन्नगा,मुलतान भन्नगा व रामविलास भन्नगा भी मौजूद थे।