Dark Mode
एसीजेएम कोर्ट की मांग को आमजन का मिला सहयोग

एसीजेएम कोर्ट की मांग को आमजन का मिला सहयोग

भुसावर . एसीजेएम न्यायालय की मांग को लेकर अभिभाषक संघ द्वारा की जा रही हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही! अधिवक्ताओं ने पांचवें दिन भी कलम बंद हड़ताल कर संपूर्ण न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया! अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही एसीजेएम कोर्ट की मांग में आमजन भी सम्मिलित हुए अधिवक्ताओं के साथ आमजन ने  रैली निकालकर अपनी उचित मांग का संदेश दिया जिससे आमजन का न्यायालय की उचित मांग का समर्थन प्राप्त हुआ! 
न्यायालय की मांग क्यों  
            भुसावर उपखंड मुख्यालय पर मुंसिफ एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत संचालित है जिसमें भुसावर थाना क्षेत्र के फौजदारी/ दीवानी एवं अन्य प्रकार के बाद निष्पादित किए जाते हैं, भुसावर थाना क्षेत्र क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा है इसके अलावा इससे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 एवं क्रेशर जोन के साथ राजस्थान के अलवर दौसा करौली जिले का सरहदी थाना होने के कारण वादों की संख्या अधिक है! जिससे कार्य निष्पादन में काफी समय  लगता है! आमजन को कई कई साल न्याय पाने में लग जाते हैं जिससे न्याय विभाग की आमजन के लिए अविलंब न्याय देने की भावना पूर्ण नहीं हो पाती है वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 हजार से भी अधिक बाद स्थानीय मुंसिफ  न्यायालय में लंबित है। 
वर्तमान में कार्य वहिष्कार क्यों 
       राज्य सरकार के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अशोक गहलोत ने 2023-24 के बजट घोषणा में वैर विधानसभा क्षेत्र में एसीजेएम कोर्ट खोलने की घोषणा की थी! बजट घोषणा के बाद पहली बार दिसावर आए स्थानीय विधायक एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री ने स्थानीय जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल के मैदान में अनेकों निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था उस समय स्थानीय नागरिकों सहित अधिवक्ताओं ने अपनी मांग की भुसावर में एसीजेएम कोर्ट खुले इस पार वेयर में खोले जाने एवं बजट घोषणा में व्हेयर विधानसभा क्षेत्र में खोले जाने की बात पर अपनी अपनी संख्या शंका व्यक्त की थी इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया था कि एसीजेएम न्यायालय वेयर में पूर्व से ही संचालित है यह सेवन गलती है न्यायालय भुसावर में ही खुलेगा उपरांत इसके गत दिनों राज्य सरकार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा वेयर में ही एसीजेएम कोर्ट खोलने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिससे अधिवक्ताओं सहित आम जनता में मंत्री/ राज्य सरकार के प्रति वायदा खिलाफी की बात सामने आई ।आम जनता के सहयोग से अधिवक्ताओं द्वारा कलम बन्द कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार के साथ आज पांचवें दिन  रैली निकाल कर अपनी मांग पर  सभी का ध्यान आकर्षित किया! 
   किसी का अधिकार नहीं छीन रहे
बार अध्यक्ष नैमीचन्द जैमन ने बताया कि बजट 2023-24 में वैर विधानसभा में एसीजेएम कोर्ट खोलने की घोषणा हुई थी! वैर में पूर्व में ही एसीजेएम न्यायालय संचालित है! वहाँ इतने वादे भी लंम्बित है! भुसावर न्यायालय  एसीजेएम कोर्ट के सभी मापदंड पूरे करता है!एसीजेएम कोर्ट के लिए बार ऐसोसिएशन एवं आमजनता राज्य सरकार/ रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय से गत कई वर्षों से मांग करती आ रही है! 
इस अवसर पर अध्यक्ष नेमीचंद जैमन सचिव छोटे लाल मीणा पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे सुशील पांडे  धनेंद्र पांडे बार के सदस्य  रामेश्वर दयाल शर्मा,   राजू सैनी, लेखराज चौधरी, राजेश पांडे मनोज दत्त पांडे उदय भान मीणा विनोद शर्मा , सुरेंद्र चौधरी, नवीन पांडे, पप्पू राम, आजाद बाबू, मनोज पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, शांति स्वरूप शर्मा, महेश मीणा सहित अधिवक्ता एवं आमजन उपस्थित रहे! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!