सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत को मंत्री बनाने की उठी मांग
सुमेरपुर। राजस्थान में सीएम बनाने के बाद शपथ ग्रहण से पहले कुमावत समाज ने सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत को मंत्री बनाने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर दूसरी बार चुने गए विधायक जोराराम कुमावत सुमेरपुर को मंत्री मंडल में स्थान देने की विशेष मांग की है। राजस्थान के समस्त कुमावत समाज ने पत्र में बताया कि समाज के जोराराम कुमावत सुमेरपुर से दूसरी बार भारी मतों से विधायक निर्वाचित हुए है। और कुमावत जमीन से जुड़े हुए पार्टी के वरिष्ठ विधायक हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि कुमावत पार्टी के अग्रणी और निष्ठावान कार्यकर्ता है और संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं जो निर्विरोध सरपंच और नगरपालिका अध्यक्ष भी रह चुके है व पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को इस मुकाम पर पहुंचाया है। जोराराम अपने क्षेत्र में तो पार्टी में मजबूत पकड़ रखते ही है। इसके साथ ही हमारे कुम्हार कुमावत प्रजापति समाज में प्रदेश भर अपनी मजबूत पकड रखते हैं व समाज के सर्वमान्य नेता है। भेजे गए पत्र में बताया कि प्रदेश में हमारा समाज करीब 6% की संख्या में है। जिसने प्रदेश की लगभग सीटों पर भाजपा के पक्ष में 90% तक वोटिंग की है । हमारे समाज का भाजपा से गहरा रिश्ता रहा है। समय-समय पर समाज ने पार्टी का साथ दिया तो पार्टी ने भी पूर्व में हमारे समाज के सुरेन्द्र गोयल को हमेशा केबिनेट में जगह दी एंव सदैव संगठन व सत्ता में हमारे समाज को भागीदारी दी है। जिसके लिए हमारा समाज पार्टी का आभारी है। इसी प्रकार इस बार पार्टी में हमारे समाज को 3 टिकटें दिए गए थे,लेकिन दुर्भाग्य से उसमें 2 जगह सफलता नहीं मिली व अभी भाजपा से हमारे समाज के एक मात्र विधायक जोराराम कुमावत सुमेरपुर (पाली) से विजयी हुए है। इसको लेकर कुमावत समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री से कुमावत समाज में आग्रह और निवेदन करते हुए कहा कि प्रदेश में बनने वाली सरकार में केबिनेट मे स्थान देने की मांग उठाई है,ताकि हमारे समाज को भी सत्ता में भागीदार मिले व भाजपा व हमारे समाज का रिश्ता और मजबूत हो ।
मंत्रिमंडल में शामिल करने हेतु इनको भी भेजा पत्र :-
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्वाचित हुए विधायक जोराराम कुमावत को मंत्रिमंडल में उचित स्थान देने की मांग की है। मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर कुमावत समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह गृह मंत्री भारत सरकार एवं अरुण सिंह,प्रदेश प्रभारी भाजपा सी.पी. जोशी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान,चन्द्रशेखर प्रदेश संगठन महा मंत्री भाजपा पत्र भेज कर कैबिनेट में मंत्री बनाने की मांग की है।