Dark Mode
पेंशनरों के लिए विरिष्ठ चिकित्सक लगाने की मांग

पेंशनरों के लिए विरिष्ठ चिकित्सक लगाने की मांग

 
 
फलोदी . राजस्थान पेंशनर समाज जयकृष्ण थानवी  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजकीय जिला चिकित्सालय फलोदी को पत्र लिखकर पेंशनरों के लिए अलग से वरिष्ठ चिकित्सक लगाने की मांग की ।
 
     ज्ञापन में जयकृष्ण थानवी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि  संगठन गत काफी वर्षो से पेंशनरों के लिए अलग चिकित्सक लगाने की मांग करता आया हैं, यह व्यवस्था जोधपुर स्थित मथुरादास माथुर चिकित्सालय व महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपलब्ध है। लेकिन समय-समय पर प्रभारी चिकित्सकों ने चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक का अभाव बताया।
 
अब चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध है ऐसे में किसी वरिष्ठ चिकित्सक को पेंशनरों की चिकित्सा हेतु लगाने की व्यवस्था करें। आपका ध्यान वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 में भी यह प्रावधान है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा परामर्श हेतु अलग से व्यवस्था हो ।उन्होंने यह मांग भी की है कि  चिकित्सालय के वार्ड की तरफ के गेट को बंद रखा जा रहा है जबकि आयुर्वेदिक चिकित्सक पीछे की तरफ बैठते है जहां तक पेंशनरों को पंहुचना कष्टकारी होता है जो कि कई पेंशनर बीपी. शुगर व घुटनों के दर्द से पीड़ित होते है अतः इतना लम्बा चलना दुर्भर है या फिर आयुर्वेदिक चिकित्सालय को आगे की तरफ लाया जाय। 
 
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!