महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
टोंक। जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के बामनिया गांव से आए लोगों ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अति. जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नन्दनी गुर्जर निवासी ग्राम सूंथड़ा हाल पटवारी हल्का बामनिया तहसील उनियारा द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर ड्यूटी व कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही करने एवं निर्मला पत्नि श्योराज सिंह माली निवासी बामनिया के साथ की गई मारपीट के आरोपियों में पटवारी आदि को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। इस मौके पर माली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, रमेश गढ़वाल, राजेन्द्र, श्योराज सिंह, मुकेश सैनी, एड. कमलेश सोलंकी, हनुमान माली, राजेश, रामजीलाल, ग्यारसी देवी, लाड देवी, सूरजा, अजय सांखला, मदनलाल, दुर्गालाल, दिलखुश, हंसराज सैनी एवं सीताराम ने बताया कि बामनिया हल्के की पटवारी नन्दिनी गुर्जर अपने पद का दुरुपयोग कर अपने समाज के लोगों का साथ देकर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने का काम करते हुए पीडि़त निर्मला पत्नि श्योराज के खेत में से रास्ता निकालने पर आमादा है। वही पुलिस भी पीडि़त परिवार के लोगों की ओर से दर्ज कराए गए नामजद मामले में आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पटवारी नन्दिनी गुर्जर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अपने रिश्तेदार से मिलीभगत कर अजमेर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भी निर्मला सैनी के खेत में चीरे गढ़वाकर अतिक्रमण करवा दिया, तथा विरोध करने पर महिला से धक्का-मुक्की एवं बेइज्जत करते हुए आरोपियों ने उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें परिवार के 4-5 सदस्य घायल हो गए, लेकिन उस मामले में आरोपी गिर्राज, गंगाधर गुर्जर, श्योजी, हंसा, मोजीराम, श्योनारायण, ओमप्रकाश, बलराम, मनोज, धर्मा, मनराज सभी निवासी बामनिया के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट करने के बावजूद अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, आरोपी खुलेआम घूमकर पीडि़त परिवार को धमका रहे हैं। ज्ञापन देकर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई है, साथ ही आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।