आदिपुरुष फिल्म पर बैन लगाने की मांग
सूरतगढ़ . रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा आदिपुरुष फ़िल्म पर बैन लगाने को लेकर के पुरानी धानमंडी से मोटरसाइकिल से जुलूस यात्रा निकालकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बॉलीवुड द्वारा संचालित आदिपुरुष फ़िल्म में रामायण का चित्रण बहुत ही भद्दे रूप से किया गया है। काल्पनिक रामायण बनाकर संस्कृति ओर इतिहास को खत्म करने का काम इस फ़िल्म के द्वारा किया गया है। जिसके कारण सम्पूर्ण देश ओर समाज में आक्रोश है। इस फ़िल्म में कपड़ों का पहनावा भी बेहद भद्दे रूप से दिखाया गया है। भाषाशैली से छेड़छाड़ की गयी है। ये सनातन धर्म का अपमान है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व पालिकाअध्यक्ष काजल छाबड़ा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनोद शर्मा, अशोक आसेरी, सुभाष चौहान, जयप्रकाश सरावगी, करनी सिंह राठौड़, प्रदीप चौहान, ललित मोहता, शशि मुँधड़ा,मनोज शर्मा, शक्ति भाटी, महेंद्र निर्वाण, मोनु सिंह, किशन स्वामी, योगेश स्वामी, अनिल चौहान, राजीव वर्मा, पार्षद हरीश दाधीच, राजीव चौहान, इंजीनियर रमेश माथुर आदि उपस्थित रहे।