फ्लाई ओवर व अन्डरपास बनवाने की मांग
पावटा। पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने राजमार्ग पर विभिन्न जगह फ्लाई ओवर व अन्डरपास बनवाने की मांग को लेकर केन्द्रीय सड़क, राजमार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। शर्मा ने पत्र में लिखा है कि पावटा भांकरी रोड़ स्थित मुख्य बस स्टैंड पर बड़ा फ्लाईओवर, नवोदय रोड़ के सामने ऊँचा अंडरपास एवं पावटा उपजिला अस्पताल के समक्ष बड़ा फ्लाईओवर व लाडाकाबास में आमजन के आवागमन को सुगम बनाने के लिये बड़ा फ्लाईओवर बनवाने की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी भाजपा सरकार ने उक्त कार्यों के लिए आदेश जारी किए लेकिन आदेशों की कार्यान्वित नहीं हो पायी। पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने कहा है कि समय की मांग व क्षेत्रीय जनता की आवश्यकता को पूरा करने के लिये अधिकारियों को उक्त फ्लाई ओवर एवं अंडरपास बनवाये जाने के अतिशिघ्र आदेश प्रदान करने चाहिये।