Dark Mode
ऐतिहासिक दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

ऐतिहासिक दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

सोजत। ऐतिहासिक दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने एवं आयुर्वेद औषधालय को ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के लिए जागरण अभियान के तहत सभासद संतोष पिल्लई, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, भामाशाह जवरी लाल बौराणा,शिक्षक संघ पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ सहित युवाओं द्वारा अभियान को गति प्रदान की जा रही हैं सभासद पिल्लई ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार निरंजन आर्य द्वारा सोजत क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं हमारी कोशिश रहेंगी की आम जन की भावनाओं के अनुरूप इन दोनों मांगों को शीघ्र क्रियान्वित करवाएं वहीं अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत ने कहा कि हम विगत कई वर्षो से इन मांगों को लेकर प्रयास रत है ज्ञातव्य है कि निवृतमान कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेन्द्र पालरिया एवं युवा तुर्क बालमुकुंद गहलोत द्वारा भी इन सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को सभासद पिल्लई की अगुवाई में पुरषोत्तम लाल गहलोत,सवाई राम गोयल, श्याम सिंह चौहान , दिलीप कुमार,ललित कुमार, राधेश्याम प्रजापत,विजय राज, मोहित गहलोत, आदि ने जागरूकता अभियान में भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!