Dark Mode
शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने की मांग 

शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने की मांग 

 
फलोदी . राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ फलोदी द्वारा  संगठन के प्रदेश व्यापी आंदोलन के अंतर्गत प्रदेश के सभी उपशाखाओं पर शिक्षकों को बीएलओ एवं अन्य गैर शैक्षिक कार्यो से मुक्ति हेतु  मुख्यमंत्री,राजस्थान सरकार के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी फलोदी डॉ अर्चना व्यास को दिया गया । ब्लॉक अध्यक्ष रेवत लीलावत ने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम की धारा 27 तथा तत्कालीन मुख्य सचिव,राजस्थान सरकार के आदेश 05 जून 2020 की अनुपालना में दस वर्षीय जनगणना, निर्वाचन तथा आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य किसी भी गैर शैक्षिक कार्यो में नही लगाने की सतत मांग तथा  उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालयों के निर्णयों को नजरअंदाज करते हुए शिक्षको को अन्य गैर शैक्षिक कार्यो जैसे बीएलओ आदि कार्यो में लगा दिया जाता है जिससे विद्यार्थियों का नुकसान ही नही होता बल्कि राज्य सरकार के लक्ष्यों को पूरा करने की योजना भी मझधार में अटक जाती है । बीएलओ के अलावा शिक्षकों को पोषाहार प्रभारी,साक्षरता प्रभारी,दूध वितरण,ई ग्राम प्रभारी,राजीव गांधी ओलंपिक खेल,विभिन्न प्रकार के सर्वे कार्य,पल्स पोलियो जैसे अनेको कार्यो में लगाकर उनके मूल कार्य शिक्षण से दूर किया जा रहा है ।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रेवत लीलावत, सचिव मुकेश सियाग,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सवाईसिंह भाटी,महासचिव मौहम्मद हैदर,मंगेजसिंह, मोतीलाल सांखी, विजय शर्मा,सुभाष पँवार, दीनदयाल, प्रेमुराम, रजनीश कस्वां,शिवलाल सहित दर्जनों शिक्षक शामिल रहे ।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!